
।। ओ३म् ।।
प्रिय धर्मप्रेमी सज्जनों,
*अपने घर में रहते हुए ही...*
*आध्यात्मिक सत्य खोजने वालों के लिए एक विशेष शिविर-*
*अध्यात्म*
*जागृति*
*इंटरनेट सत्र*
(तर्क, प्रमाणों के द्वारा आध्यात्मिक सत्य सिद्धांतों को जानने, समझने के लिए अवसर)
*दिनांक 10 से 12 अप्रैल 2020*
प्रतिदिन तीन सत्र यूट्यूब के माध्यम से Live होंगे।
पहला सत्र प्रातः 5:45 से 6:45
दूसरा सत्र प्रातः 7:30 से 8:30
तीसरा सत्र सायं 5:45 से 6:45
(आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।)
* जो भी सत्र में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहले सत्र में भाग लेना अनिवार्य है। पहले सत्र में कुछ नियम बताये जायेंगे। उनका पालन करने वाले ही अन्य सत्र में भाग ले सकते हैं। Youtube से प्रसारण पब्लिक नहीं किया जाएगा। प्रशिक्षार्थियों का अस्थायी (कुछ समय के लिये) वाट्सएप ग्रुप बनाया जायेगा जिसमें प्रत्येक सत्र की ऑनलाइन लिंक प्रेषित की जायेगी। एक ही मोबाइल या कम्प्यूटर से यदि एक से अधिक व्यक्ति सत्र का लाभ लेना चाहते हैं तो कृपया सभी अपना अलग-अलग आवेदन प्रेषित करें। कृपया बिना आवेदन के कक्षा में भाग नहीं लीजिए। 12 वर्ष से अधिक आयु के छोटे-बड़े स्त्री-पुरुष सभी आवेदन कर सकते हैं।
* निःशुल्क
* आत्मा, परमात्मा, पुनर्जन्म, कर्मफल, स्वर्ग, नरक, मोक्ष, फलित ज्योतिष, भूतप्रेत, हस्तरेखा, मन, सुख, दु:ख, ब्रह्मचर्य, धर्म-अधर्म, तीर्थ, श्राद्ध, ध्यान, योग, यज्ञ, देवी-देवता आदि विषयों को सरल भाषा में वेद, दर्शन, उपनिषद् आदि शास्त्रों के आधार पर समझाया जाएगा।
* ध्यान का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
* शंका समाधान का अवसर रहेगा।
* इस सत्र के माध्यम से प्रशिक्षार्थी वेद, दर्शन आदि शास्त्रों के कई आध्यात्मिक सिद्धांतों को सार रूप में जान पाएंगे तथा अंधविश्वास, कुरीतियो को समझ पाएंगे और अध्यात्म के नाम पर हो रही ठगी से बच पाएंगे। सच्ची ईश्वर भक्ति सीख सकेंगे। अपने जीवन को और अधिक सुखी बना सकेंगे। आत्मा को उन्नति की ओर ले जा सकेंगे।
*सत्र प्रशिक्षक*
*आचार्य ईश्वरानन्द जी*
*अथवा*
https://bit.ly/2ydJYgR इस लिंक पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। उसमें शिविर के नाम *"अध्यात्म जागृति" इंटरनेट सत्र* का चयन करते हुए पूछी गई जानकारी भेजें।
*अथवा*
हमारी वेबसाइट में जाकर Program Schedule पर क्लिक कर *या* Online Application पर क्लिक कर इस सत्र का चयन करते हुए आवेदन करें।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र-
9409415011, 9409415017, 8469567330
*विशेष* - जो सज्जन आध्यात्मिक वैदिक सत्यसिद्धांतों को पहले से जानते मानते हैं, वे अपने परिचितों, मित्र-साथियों को इस सत्र की जानकारी देकर, प्रेरित कर उन्हें लाभान्वित कर सकते हैं।
*आयोजक*
दर्शन योग महाविद्यालय
आर्यवन, रोजड़,
जि.-साबरकांठा (गुजरात)
यदि आपके मन में नीचे लिखे आध्यात्मिक प्रश्न हैं तो यह सत्र आपके लिए लाभकारी रहेगा-
* ईश्वर के होने में क्या प्रमाण है?
* सभी जगह यदि ईश्वर हैं तो पाप कर्म क्यों हो रहे हैं?
* क्या गंगा में स्नान करने से पाप धुल जाते हैं?
* क्या ईश्वर क्षमा करते हैं?
* ईश्वर एक है या अनेक?
* संसार में इतने सारे मत पंथ संप्रदाय कैसे बन गए?
* ब्रह्मा, विष्णु, शिव, गणपति, लक्ष्मी, सरस्वती आदि वेद के अनुसार कौन हैं?
* क्या बिल्ली के रास्ता काटने से अपशकुन होता है?
* क्या भूत-प्रेत होते हैं?
* नदियों में पैसे डालना चाहिए या नहीं ?
* स्वर्ग-नरक क्या है?
* कहते हैं जब जब धर्म की हानि होती है तब ईश्वर अवतार लेते हैं तो वर्तमान में इतना सारा अधर्म होने के बाद भी ईश्वर अवतार क्यों नहीं ले रहे?
* यज्ञ क्यों किया जाता है?
* ध्यान कैसे करें?
* ब्रह्मचर्य का पालन कैसे करें?
* जीवन में तनाव, क्रोध, दुखों से कैसे बचें?
* क्या पुनर्जन्म होता है ?
* क्या अण्डे-मांस खाने से पाप लगता है ?...आदि अनेक प्रश्न।
सत्र के माध्यम में इन प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।